अजब रंग की मय-परस्ती रही

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

अजब रंग की मय-परस्ती रही

कि बे मय पिए मय की मस्ती रही

बिखरते रहे गेसू-ए-अम्बरीं

सबा उन से मिल मिल के बस्ती रही

रहा दौर में साग़र-ए-नर्गिसी

मिरी मय उन आँखों की मस्ती रही

वो शक्ल अपनी हर दम बदलते रहे

यहाँ मश्क़-ए-सूरत-परस्ती रही

वहीं रह पड़े राह में हुस्न-ए-दोस्त

जहाँ हुस्न वालों की बस्ती रही

मिली रोज़ हम फ़ाक़ा-मस्तों को मय

ख़ुदा जाने महँगी कि सस्ती रही

'मुबारक' परस्तार-ए-मय-ख़ाना था

ये जब तक रहा मय-परस्ती रही

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल