कहते हैं लोग यार का अबरू फड़क गया

मोहम्मद रफ़ी सौदामोहम्मद रफ़ी सौदा

1 min read · 12.4K reads

कहते हैं लोग यार का अबरू फड़क गया

तेग़ा सा कुछ नज़र में हमारी सड़क गया

मैं क्या करूँ अदा-ए-ग़ज़बनाक का बयाँ

बिजली सा मेरे सामने आ कर कड़क गया

नाले से मेरे गुल तो हुआ चाक पैरहन

बुलबुल तिरा जिगर न ये सुन कर तड़क गया

कोई गया न ख़ौफ़ से क़ातिल के सामने

मैं ही था उस के रू-ब-रू जो बे-धड़क गया

मुश्किल पड़ेगा फिर तो बुझाना जहान का

जो टुक ज़ियादा इश्क़ का शोला भड़क गया

'सौदा' चुरा चुका ही था गुलशन में गुल को मैं

क़िस्मत को अपनी क्या कहूँ पत्ता खड़क गया

मोहम्मद रफ़ी सौदा
About the poet

मोहम्मद रफ़ी सौदा

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोहम्मद रफ़ी सौदा

  1. जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधे

    जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधेतब मैं ने अपने दिल में लाखों ख़याल बाँधे

    12.4K reads
  2. गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भी

    गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भीऐ ख़ाना-बर-अंदाज़-ए-चमन कुछ तो इधर भी

    12.4K reads
  3. वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैं

    वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैंअब देखने को जिन के आँखें तरसतियाँ हैं

    12.4K reads
  4. जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआ

    जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआबला-कशान-ए-मोहब्बत पे जो हुआ सो हुआ

    12.4K reads
  5. आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातें

    आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातेंदो-चार घड़ी रोना दो-चार घड़ी बातें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like