वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैं

मोहम्मद रफ़ी सौदामोहम्मद रफ़ी सौदा

1 min read · 12.4K reads

वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैं

अब देखने को जिन के आँखें तरसतियाँ हैं

आया था क्यूँ अदम में क्या कर चला जहाँ में

ये मर्ग-ओ-ज़ीस्त तुझ बिन आपस में हँसतियाँ हैं

क्यूँकर न हो मुशब्बक शीशा सा दिल हमारा

उस शोख़ की निगाहें पत्थर में धँसतियाँ हैं

बरसात का तो मौसम कब का निकल गया पर

मिज़्गाँ की ये घटाएँ अब तक बरसतियाँ हैं

लेते हैं छीन कर दिल आशिक़ का पल में देखो

ख़ूबाँ की आशिक़ों पर क्या पेश-दस्तियाँ हैं

इस वास्ते कि हैं ये वहशी निकल न जावें

आँखों को मेरी मिज़्गाँ डोरों से कसतियाँ हैं

क़ीमत में उन के गो हम दो जग को दे चुके अब

उस यार की निगाहें तिस पर भी सस्तियाँ हैं

उन ने कहा ये मुझ से अब छोड़ दुख़्त-ए-रज़ को

पीरी में ऐ दिवाने ये कौन मस्तियाँ हैं

जब मैं कहा ये उस से 'सौदा' से अपने मिल के

इस साल तू है साक़ी और मय-परस्तियाँ हैं

मोहम्मद रफ़ी सौदा
About the poet

मोहम्मद रफ़ी सौदा

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोहम्मद रफ़ी सौदा

  1. जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधे

    जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधेतब मैं ने अपने दिल में लाखों ख़याल बाँधे

    12.4K reads
  2. गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भी

    गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भीऐ ख़ाना-बर-अंदाज़-ए-चमन कुछ तो इधर भी

    12.4K reads
  3. जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआ

    जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआबला-कशान-ए-मोहब्बत पे जो हुआ सो हुआ

    12.4K reads
  4. आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातें

    आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातेंदो-चार घड़ी रोना दो-चार घड़ी बातें

    12.4K reads
  5. हिन्दू हैं बुत-परस्त मुसलमाँ ख़ुदा-परस्त

    हिन्दू हैं बुत-परस्त मुसलमाँ ख़ुदा-परस्तपूजूँ मैं उस किसी को जो हो आश्ना-परस्त

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी