आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातें

मोहम्मद रफ़ी सौदामोहम्मद रफ़ी सौदा

1 min read · 12.4K reads

आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातें

दो-चार घड़ी रोना दो-चार घड़ी बातें

क़ुर्बां हूँ मुझे जिस दम याद आती हैं वो बातें

क्या दिन वो मुबारक थे क्या ख़ूब थीं वो रातें

औरों से छुटे दिलबर दिल-दार हुवे मेरा

बर-हक़ हैं अगर पैरव कुछ तुम में करामातें

कल लड़ गईं कूचे में आँखों से मिरी अँखियाँ

कुछ ज़ोर ही आपस में दो दो हुईं समघातें

कश्मीर सी जागह में ना-शुक्र न रह ज़ाहिद

जन्नत में तू ऐ गीदी मारे है ये क्यूँ लातें

इस इश्क़ के कूचे में ज़ाहिद तू सँभल चलना

कुछ पेश न जावेंगी याँ तेरी मुनाजातें

उस रोज़ मियाँ मिल कर नज़रों को चुराते थे

तुझ याद में ही साजन करते हैं मुदारातें

'सौदा' को अगर पूछो अहवाल है ये उस का

दो-चार घड़ी रोना दो-चार घड़ी बातें

मोहम्मद रफ़ी सौदा
About the poet

मोहम्मद रफ़ी सौदा

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोहम्मद रफ़ी सौदा

  1. जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधे

    जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधेतब मैं ने अपने दिल में लाखों ख़याल बाँधे

    12.4K reads
  2. गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भी

    गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भीऐ ख़ाना-बर-अंदाज़-ए-चमन कुछ तो इधर भी

    12.4K reads
  3. वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैं

    वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैंअब देखने को जिन के आँखें तरसतियाँ हैं

    12.4K reads
  4. जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआ

    जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआबला-कशान-ए-मोहब्बत पे जो हुआ सो हुआ

    12.4K reads
  5. हिन्दू हैं बुत-परस्त मुसलमाँ ख़ुदा-परस्त

    हिन्दू हैं बुत-परस्त मुसलमाँ ख़ुदा-परस्तपूजूँ मैं उस किसी को जो हो आश्ना-परस्त

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like