अपने का है गुनाह बेगाने ने क्या किया

मोहम्मद रफ़ी सौदामोहम्मद रफ़ी सौदा

1 min read · 12.4K reads

अपने का है गुनाह बेगाने ने क्या किया

इस दिल को क्या कहूँ कि दिवाने ने क्या किया

याँ तक सताना मुज को कि रो रो कहे तू हाए

यारो न तुम सुना कि फ़ुलाने ने क्या किया

पर्दा तो राज़-ए-इश्क़ से ऐ यार उठ चुका

बे-सूद हम से मुँह के छुपाने ने क्या किया

आँखों की रहबरी ने कहूँ क्या कि दिल के साथ

कूचे की उस के राह बताने ने क्या किया

काम आई कोहकन की मशक़्क़त न इश्क़ में

पत्थर से जू-ए-शीर के लाने ने क्या किया

टुक दर तक अपने आ मिरे नासेह का हाल देख

मैं तो दिवाना था पे सियाने ने क्या किया

चाहूँ मैं किस तरह ये ज़माने की दोस्ती

औरों से दोस्त हो के ज़माने ने क्या किया

कहता था मैं गले का तिरे हो पड़ूँगा हार

देखा न गुल को सर पे चढ़ाने ने क्या किया

'सौदा' है बे-तरह का नशा जाम-ए-इश्क़ में

देखा कि उस को मुँह के लगाने ने क्या किया

मोहम्मद रफ़ी सौदा
About the poet

मोहम्मद रफ़ी सौदा

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोहम्मद रफ़ी सौदा

  1. जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधे

    जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधेतब मैं ने अपने दिल में लाखों ख़याल बाँधे

    12.4K reads
  2. गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भी

    गुल फेंके है औरों की तरफ़ बल्कि समर भीऐ ख़ाना-बर-अंदाज़-ए-चमन कुछ तो इधर भी

    12.4K reads
  3. वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैं

    वे सूरतें इलाही किस मुल्क बस्तियाँ हैंअब देखने को जिन के आँखें तरसतियाँ हैं

    12.4K reads
  4. जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआ

    जो गुज़री मुझ पे मत उस से कहो हुआ सो हुआबला-कशान-ए-मोहब्बत पे जो हुआ सो हुआ

    12.4K reads
  5. आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातें

    आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातेंदो-चार घड़ी रोना दो-चार घड़ी बातें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like