मिस्कीन शाह के शेर

मिस्कीन शाहमिस्कीन शाह

1 min read · 12.4K reads

ख़फ़ा भी हो के जो देखे तो सर निसार करूँ

अगर न देखे तो फिर भी है इक सलाम से काम


दैर से काबा गए काबा से माबदगाह में

ख़ाक भी पाया नहीं दैर-ओ-हरम की राह में


छोड़ दें दैर-ओ-हरम कुफ़्र और इस्लाम के लोग

काबा-ए-दिल में जो देखें मिरे बुत-ख़ाना-ए-इश्क़


ब'अद मुद्दत गर्दिश-ए-तस्बीह से 'मिस्कीं' हमें

दाना-ए-तस्बीह में ज़ुन्नार आता है नज़र


राह से दैर-ओ-हरम की है जो कू-ए-यार में

है वही दीं-दार गर कुफ़्फ़ार आता है नज़र

मिस्कीन शाह
About the poet

मिस्कीन शाह

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like