सुनते ही दिल हो गया उस यार का असरार मस्त

मिस्कीन शाहमिस्कीन शाह

1 min read · 12.4K reads

सुनते ही दिल हो गया उस यार का असरार मस्त

होशियारी क्या करे जब दिल हो सौ सौ बार मस्त

शोहरा-ए-आफ़ाक़ उस मह से ये है मस्तों का हाल

फेंकते हैं सर से अपने ख़ाक पर दस्तार मस्त

सर-बरहना बे-सर-ओ-सामाँ जो दिल-अफ़गार हैं

बज़्म-ए-मस्ताँ में वही मशहूर हैं सरदार मस्त

बे-ख़ुदी दीवानगी में इस तरह सरशार हैं

भूलते हैं आप को हो काफ़िर ओ दीं-दार मस्त

कब उन्हें दैर-ओ-हरम याद आए है ऐ ज़ाहिदो

कू-ए-जानाँ में हज़ारों हो गए होश्यार मस्त

कैफ़ियत दोनों जहाँ की है वहाँ हासिल तमाम

जब नज़र आवें किसी जा पर कहीं दो-चार मस्त

हाल आ जाए अभी सब साकिनान-ए-चर्ख़ को

तू भी हो जावे ऐ 'मिस्कीं' सुन के ये अशआर मस्त

मिस्कीन शाह
About the poet

मिस्कीन शाह

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like