किसी का एक है दुश्मन तो दोस्त-दार है एक

मिस्कीन शाहमिस्कीन शाह

1 min read · 12.4K reads

किसी का एक है दुश्मन तो दोस्त-दार है एक

हमारा हिज्र अदू एक वस्ल यार है एक

जहाँ में शादी ओ ग़म से नहीं है दूर कोई

ख़िज़ाँ अदू है मिरा एक और बहार है एक

ख़ुशी नसीब नहीं हम को ता-ब-हश्र कोई

हज़ार रंज हैं एक और ये दिल-फ़िगार है एक

बिसान-ए-मर्ग-ओ-हयात अहल-ए-दिल को आलम में

हमेशा एक है दिल जिस पे ग़म सवार है एक

मिला है हुस्न-ए-ख़ुदा-दाद जिन को आलम में

फ़िदा जो एक है उन पर तो जाँ-निसार है एक

रह-ए-वफ़ा में ये है हाल आशिक़ों का मुदाम

ख़राब एक है शोरीदा-सर तो ख़ार है एक

मिलोगे हम से जो 'मिस्कीं' दुई को दूर करो

शुमार एक है गर दम है दो पे तार है एक

मिस्कीन शाह
About the poet

मिस्कीन शाह

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like