न रहे नामा ओ पैग़ाम के लाने वाले

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

1 min read · 12.4K reads

न रहे नामा ओ पैग़ाम के लाने वाले

ख़ाक के नीचे गए अर्श के जाने वाले

किश्वर-ए-इश्क़ की रस्में अजब उल्टी देखीं

सल्तनत करते हैं सब दिल के चुराने वाले

मुनइमो आलम-ए-दुनिया है सरा-ए-इबरत

जाएँगे सू-ए-अदम ख़ल्क़ में आने वाले

बोरिया साथ न जाएगा न तख़्त-ए-सुल्ताँ

सब बराबर हैं बशर ख़ल्क़ से जाने वाले

कोई बाक़ी न रहा है न रहेगा कोई

बे-निशाँ हो गए सब शान दिखाने वाले

न सिकंदर है न दारा है न क़ैसर है न जम

बे-महल ख़ाक में हैं क़स्र बनाने वाले

अपने अशआर का ऐ 'बर्क़' न क्यूँ शोहरा हो

साथ हैं ताइर-ए-मज़मूँ के उड़ाने वाले

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़
About the poet

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like