किस तरह मिलें कोई बहाना नहीं मिलता

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

1 min read · 12.4K reads

किस तरह मिलें कोई बहाना नहीं मिलता

हम जा नहीं सकते उन्हें आना नहीं मिलता

फिरते हैं वहाँ आप भटकती है यहाँ रूह

अब गोर में भी हम को ठिकाना नहीं मिलता

बदनाम किया है तन-ए-अनवर की सफ़ा ने

दिल में भी उसे राज़ छुपाना नहीं मिलता

दौलत नहीं काम आती जो तक़दीर बुरी हो

क़ारून को भी अपना ख़ज़ाना नहीं मिलता

आँखें वो दिखाते हैं निकल जाए अगर बात

बोसा तो कहाँ होंट हिलाना नहीं मिलता

ताक़त वो कहाँ जाएँ तसव्वुर में जो ऐ 'बर्क़'

बरसों से हमें होश में आना नहीं मिलता

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़
About the poet

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

View profile & all 22 Poems / Stories