ऐ सनम वस्ल की तदबीरों से क्या होता है

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

1 min read · 12.4K reads

ऐ सनम वस्ल की तदबीरों से क्या होता है

वही होता है जो मंज़ूर-ए-ख़ुदा होता है

नहीं बचता नहीं बचता नहीं बचता आशिक़

पूछते क्या हो शब-ए-हिज्र में क्या होता है

बे-असर नाले नहीं आप का डर है मुझ को

अभी कह दीजिए फिर देखिए क्या होता है

क्यूँ न तश्बीह उसे ज़ुल्फ़ से दें आशिक़-ए-ज़ार

वाक़ई तूल-ए-शब-ए-हिज्र बला होता है

यूँ तकब्बुर न करो हम भी हैं बंदे उस के

सज्दे बुत करते हैं हामी जो ख़ुदा होता है

'बर्क़' उफ़्तादा वो हूँ सल्तनत-ए-आलम में

ताज-ए-सर इज्ज़ से नक़्श-ए-कफ़-ए-पा होता है

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़
About the poet

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

View profile & all 22 Poems / Stories