अपने नाले में गर असर होता

मीर सोज़मीर सोज़

1 min read · 12.4K reads

अपने नाले में गर असर होता

क़तरा-ए-अश्क भी गुहर होता

जिन के नामे की है पहुँच तुझ तक

काश मैं उन का नामा-बर होता

दिल न देता जो मैं तुझे ज़ालिम

क्यूँ मिरी जान का ज़रर होता

फिर न करता सितम किसी पे अगर

हाल से मेरे बा-ख़बर होता

ख़ून-ए-उश्शाक़ करते क्यूँ नाहक़

गर बुतों को ख़ुदा का डर होता

काम आता मैं एक दिन प्यारे

रब्त मुझ से तुझे अगर होता

खींचती फ़ौज-ए-ख़त जो हुस्न पे तेग़

सीना मेरा ही वाँ सिपर होता

'सोज़' को शौक़ का'बे जाने का

है बहुत पर ज़ियादा-तर होता

शैख़ मानिंद तेरे उस के पास

बार-बरदारी को जो ख़र होता

मीर सोज़
About the poet

मीर सोज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like