सर को तन से मिरे जुदा कीजे

मीर मेहदी मजरूहमीर मेहदी मजरूह

1 min read · 12.4K reads

सर को तन से मिरे जुदा कीजे

ये भी झगड़ा है फ़ैसला कीजे

मुझ पे तोहमत सनम-परस्ती की

शैख़ साहब ख़ुदा ख़ुदा कीजे

लाल को उस के लब से क्या निस्बत

ये भी इक बात है सुना कीजे

लो वो आते हैं जल्द हज़रत-ए-दिल

फ़िक्र-ए-सब्र-ए-गुरेज़-पा कीजे

हम ग़नीमत उसी को समझेंगे

लो वफ़ा वादा-ए-जफ़ा कीजे

अपना कीना बनूँ कि याद-ए-रक़ीब

किस तरह उस के दिल में जा कीजे

याँ तो मतलब ही कुछ नहीं रखते

जो किसी से कहें रवा कीजे

मुद्दई घात ही में रहते हैं

क्यूँ कि वाँ अर्ज़-ए-मुद्दआ कीजे

दुख जो 'मजरूह' ने सहे ग़म से

उस का क्या शरह-ए-माजरा कीजे

मर गया वो प याद आता है

उस का कहना कि आह क्या कीजे

सख़्त मुश्किल है यार का खुलना

ये गिरह किस तरह से वा कीजे

सब्र के फ़ाएदे बहुत हैं वले

दिल ही बस में न हो तो क्या कीजे

ग़ैर की पासबाँ की दरबाँ की

किस की जा जा के इल्तिजा कीजे

उस की वो आँख अब नहीं 'मजरूह'

जल्द कुछ अपना सूझता कीजे

मीर मेहदी मजरूह
About the poet

मीर मेहदी मजरूह

मूल नाम : मीर मेहदी हसन देहलवी निधन : 15 May 1903 मीर मेहदी मजरूह के नाम से उनके समकालीन और हमरुतबा शायरों के मुक़ाबले में हमारी ज़्यादा मालूमात “ख़ुतूत-ए-ग़ालिब” की मर्हूने मिन्नत है। मजरूह ग़ालिब के उन शागिर्दों में थे जिन्हें वो बेहद अज़ीज़ रखते थे और उन्हें अप…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम