जाना ज़ि-बस ज़रूर था उस जल्वा-गाह में
हम दैर-ओ-का'बा छोड़ गए दोनों राह में
जब बोसा ले लिया तो नहीं गालियों का रंज
ता'ज़ीर महव हो गई शौक़-ए-गुनाह में
बिखरे हैं फूल इधर तो धरे हैं उधर को जाम
है बू-ए-इत्र-ए-फ़ित्ना तिरी ख़्वाब-गाह में
सूफ़ी न ख़ानक़ाह में नै रिंद दैर में
मजमा' है इक जहाँ का तिरी जल्वा-गाह में
'मजरूह' कहिए मैं न हँसूँ-बोलूँ ता-ब-कै
तुम तो सदा रहोगे इसी आह-आह में








