सर्फ़-ए-ग़म हम ने नौजवानी की

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

सर्फ़-ए-ग़म हम ने नौजवानी की

वाह क्या ख़ूब ज़िंदगानी की

अपनी बीती अगर मैं तुझ से कहूँ

बात निबड़े न इस कहानी की

तेरे दाग़ों की ऐ ग़म-ए-उल्फ़त

ख़ूब हम ने भी बाग़बानी की

जूँ निगह दिल गया है आँखों की राह

गरचे हम ने निगाहबानी की

किस के हाँ तुम करम नहीं करते

कभू ईधर न मेहरबानी की

अपने नज़दीक दर्द-ए-दिल मैं कहा

तेरे नज़दीक क़िस्सा-ख़्वानी की

हर्ज़ा-गोई से मुझ को दी है नजात

हैगी मिन्नत ये बे-ज़बानी की

नहीं ताक़त कि दम निकाल सकूँ

अब ये नौबत है ना-तवानी की

'असर' इस हाल पे भी जीता है

क्या कहूँ उस की सख़्त-जानी की

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like