न बर्क़ न शोला ने शरर हूँ

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

न बर्क़ न शोला ने शरर हूँ

जो कहिए सो क़िस्सा मुख़्तसर हूँ

जूँ अक्स मेरा कहाँ ठिकाना

तेरे जल्वे से जल्वा-गर हूँ

ऐ नक़्श-ए-क़दम रह-ए-फ़ना में

मैं तुझ से टुक एक पेशतर हूँ

ये ख़ैर है ख़ैर-ए-महज़ है तो

बंदा गंदा जो मैं बशर हूँ

मालूम हुई न कुछ हक़ीक़त

मैं क्या हूँ कौन हूँ किधर हूँ

ऐ उम्र-ए-ब-बाद-ए-रफ़्ता ले चल

मैं भी तेरे ही हम-सफ़र हूँ

जूँ शोला मियान-ए-बे-क़रारी

क़ाएम अपने क़रार पर हूँ

हूँ नाला-ए-ना-रसा व-लेकिन

अपने हक़ में तो कारगर हूँ

आते हैं नज़र सभी हुनर-मंद

मैं ही एक साफ़ बे-हुनर हूँ

हूँ तीर-ए-बला का मैं निशाना

शमशीर-ए-जफ़ा का मैं सिपर हूँ

लेना मिरी ख़ैर-ख़बर तो ख़ैर दिला

ग़ाफ़िल हूँ निपट ही बे-ख़बर हूँ

भूले भी कभू न याद करना

बार-ए-ख़ातिर मैं इस क़दर हूँ

हूँ लग़व मैं आप अपनी ज़ातों

औरों का नफ़अ ने ज़रर हूँ

तेरे दामन से लग रहा हूँ

अपनी तर-दामनी से तर हूँ

दर्द की ज़ात-ए-पाक का है

गो ऐन नहीं वले 'असर' हूँ

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like