अब ग़ैर से भी तेरी मुलाक़ात रह गई

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

अब ग़ैर से भी तेरी मुलाक़ात रह गई

सच है कि वक़्त जाता रहा बात रह गई

तेरी सिफ़ात से न रहा काम कुछ मुझे

बस तेरी सिर्फ़ दोस्ती बिज़्ज़ात रह गई

कहने लगा वो हाल मिरा सुन के रात को

सब क़िस्से जा चुके ये ख़ुराफ़ात रह गई

दिन इंतिज़ार का तो कटा जिस तरह कटा

लेकिन कसो तरह न कटी रात रह गई

बस नक़्द-ए-जाँ ही सिर्फ़ 'असर' ने किया निसार

ग़म की तिरे सब और मुदारात रह गई

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like