जूँ गुल तू हँसे है खिल-खिला कर

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

जूँ गुल तू हँसे है खिल-खिला कर

शबनम की तरह मुझे रुला कर

मेहमान हो या कि याँ तू आ कर

या रख मुझे अपने हाँ बुला कर

दर पर तेरे हम ने ख़ाक छानी

नक़्द-ए-दिल ख़ाक में मिला कर

मानूस न था वो बुत किसू से

टुक राम किया ख़ुदा ख़ुदा कर

किन ने कहा और से न मिल तू

पर हम से भी कभू मिला कर

गो ज़ीस्त से हैं हम आप बेज़ार

इतना पे न जान से ख़फ़ा कर

कुछ बे-असरों को भी असर हो

इतनी तो भला 'असर' दुआ कर

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like