उठा शो'ला सा क़ल्ब-ए-ना-तवाँ से

मीनू बख़्शीमीनू बख़्शी8 Jul 1955

1 min read · 12.4K reads

उठा शो'ला सा क़ल्ब-ए-ना-तवाँ से

हवा आई कभी जो शहर-ए-जाँ से

हमारी सम्त भी चश्म-ए-इनायत

तिरी ख़ातिर बने हैं नीम-जाँ से

शिकायत उस से है जिस पर फ़िदा हूँ

मुझे शिकवा नहीं सारे जहाँ से

निगाहों से अदा करते हो मतलब

कहाँ कहते हो कुछ अपनी ज़बाँ से

तुम्हीं थे या वो परछाईं तुम्हारी

अभी बिजली सी जो गुज़री यहाँ से

कोई सानी नहीं उस का जहाँ में

मुझे निस्बत है जिस सर्व-ए-रवाँ से

मुसीबत-आश्ना यूँ ही नहीं मैं

जुदा मैं भी हुई हूँ कारवाँ से

उदासी किस लिए फैली हुई है

उठा है कौन आख़िर दरमियाँ से

इधर आ आश्ना-ए-राज़-ए-फ़ितरत

सदा आती है दश्त-ए-बे-कराँ से

मीनू बख़्शी
About the poet

मीनू बख़्शी

जन्म : 08 Jul 1955 | दिल्ली LCCN : n2012218486

View profile & all 16 Poems / Stories

More from मीनू बख़्शी

  1. तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहीं

    तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहींदिल में अब तेरी मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  2. आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करे

    आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करेदिल में है दर्द का तूफ़ान ख़ुदा ख़ैर करे

    12.4K reads
  3. कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंग

    कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंगदोनों का इम्तिज़ाज है ये ज़िंदगी का रंग

    12.4K reads
  4. आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किए

    आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किएया'नी अपने ख़्वाब की ता'बीर हम देखा किए

    12.4K reads
  5. निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैं

    निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैंहम अपने वक़्त से आगे निकल के देखते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like