बैठे बैठे जो तबीअ'त मिरी घबराई है

मीनू बख़्शीमीनू बख़्शी8 Jul 1955

1 min read · 12.4K reads

बैठे बैठे जो तबीअ'त मिरी घबराई है

और शिद्दत से मुझे याद तिरी आई है

इस से बिछ्ड़ुंगी तो ज़िंदा नहीं रह पाऊँगी

मेरी मूनिस मिरी हमराज़ ये तन्हाई है

जुस्तुजू अब है मसर्रत की न तो ग़म की तलाश

बे-हिसी मुझ को कहाँ ले के चली आई है

डूब कर उन में न उभरा है न उभरेगा कोई

झील सी आँखों में पाताल सी गहराई है

मुझ में हर सम्त ज़िया-बार हैं उन की यादें

चाँदनी आज मिरे दिल में उतर आई है

मुझ से वो राह में कतरा के निकल जाने लगे

मैं ने भी उन से न मिलने की क़सम खाई है

शब-ए-अफ़्साना मुनव्वर है न अब शाम-ए-ग़ज़ल

अंजुमन है न कहीं अंजुमन-आराई है

मीनू बख़्शी
About the poet

मीनू बख़्शी

जन्म : 08 Jul 1955 | दिल्ली LCCN : n2012218486

View profile & all 16 Poems / Stories

More from मीनू बख़्शी

  1. तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहीं

    तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहींदिल में अब तेरी मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  2. आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करे

    आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करेदिल में है दर्द का तूफ़ान ख़ुदा ख़ैर करे

    12.4K reads
  3. कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंग

    कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंगदोनों का इम्तिज़ाज है ये ज़िंदगी का रंग

    12.4K reads
  4. आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किए

    आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किएया'नी अपने ख़्वाब की ता'बीर हम देखा किए

    12.4K reads
  5. निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैं

    निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैंहम अपने वक़्त से आगे निकल के देखते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like