दुनिया का ये एज़ाज़ ये इनआम बहुत है - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

3 min read · 12.4K reads

दुनिया का ये एज़ाज़ ये इनआम बहुत है
मुझ पर तिरे इकराम का इल्ज़ाम बहुत है

इस उम्र में ये मोड़ अचानक ये मुलाक़ात
ख़ुश-गाम अभी गर्दिश-ए-अय्याम बहुत है

बुझती हुई सुब्ह हों कि जलती हुई रातें
तुझ से ये मुलाक़ात सर-ए-शाम बहुत है

मैं मर्हमत-ए-ख़ास का ख़्वाहाँ भी हूँ
मेरे लिए तेरी निगह-ए-आम बहुत है

कमयाब क्या है उसे बाज़ार-ए-तलब ने
हम थे तो वो अर्ज़ां था पर अब दाम बहुत है

उस घर की बदौलत मिरे शेरों को है शोहरत
वो घर कि जो इस शहर में बदनाम बहुत है
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like