उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

3 min read · 12.4K reads

उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे
घमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

उस ने हिम्मत जो बढाई भी तो रक्खा ये लिहाज़
कोई बुज़दिल न बने कोई दिलावर न रहे

उस ने इस तरह उतारी मिरे ग़म की तस्वीर
रंग महफ़ूज़ तो रह जाएँ प मंज़र न रहे

उस ने किस नाज़ से बख़्शी है मुझे जा-ए-पनाह
यूँ कि दीवार सलामत हो मगर घर न रहे

अब ये आँधी भी चली जब तो सलीक़े से चली
यूँ कि राह जाए शजर शख़-ए-समर-वर न रहे

अब ये साज़िश है कि लिक्खे न कोई क़िस्सा-ए-दिल
लफ़्ज़ रह जाएँ मगर कोई सुख़न-वर न रहे
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. कई सराब मिले तिश्‍नगी के रस्ते में - मज़हर इमाम

    कई सराब मिले तिश्‍नगी के रस्ते मेंरूकावटें है बहुत रौशनी के रस्ते में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like