अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

3 min read · 12.4K reads

अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ
ज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

किसी सुनसान ज़जीरे से पुकारो मुझ को
मै सदाओं के समुंदर में निकल आया हूँ

काम आई है वही छाँव घनी भी जो न थी
वक़्त की धूप में जिस वक़्त मैं कुम्हलाया हूँ

ख़ैरियत पूछते हैं लोग बडे़ तंज़ के साथ
जुर्म बस ये है कि इक शोख़ का हम-साया हूँ

सुब्ह हो जाए तो उस फूल को देखूँ कि जिसे
मैं शबिस्तान-ए-बहाराँ से उठा लाया हूँ

अस्त्र-ए-नौ मुझ को निगाहों मैं छुपा कर रख ले
एक मिटती हुई तहज़ीब का सरमाया हूँ
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  3. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  4. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads
  5. कई सराब मिले तिश्‍नगी के रस्ते में - मज़हर इमाम

    कई सराब मिले तिश्‍नगी के रस्ते मेंरूकावटें है बहुत रौशनी के रस्ते में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like