अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

4 min read · 12.4K reads

अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी
मैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

आप को मेरे तआरूफ़ की ज़रूरत क्या है
मैं वही हूँ कि जिसे आप ने चाहा था कभी

अब अगर अश्‍क उमँडते हैं तो पी जाता हूँ
हौसला आप के दामन ने बढ़ाया था कभी

अब उसी गीत की लै सोच रही है दुनिया
मैं ने जो गीत तिरी बज़्म में गाया था कभी

मेरी उल्फ़त ने किया ग़ैर को माइल वर्ना
मैं तिरी अंजुमन-ए-नाज़ में तन्हा था कभी

कर दिया आप की क़ुर्बत ने बहुत दूर मुझे
आप से बोद का एहसास न इतना था कभी

दोस्त नादाँ हो तो दुश्‍मन से बुरा होता है
मुझ को अपने दिल-ए-नादाँ पे भरोसा था कभी
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  2. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  3. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  4. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads
  5. कई सराब मिले तिश्‍नगी के रस्ते में - मज़हर इमाम

    कई सराब मिले तिश्‍नगी के रस्ते मेंरूकावटें है बहुत रौशनी के रस्ते में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like