चुपके चुपके ये काम करता जा - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

3 min read · 12.4K reads

चुपके चुपके ये काम करता जा
काम सब का तमाम करता जा

हम को बदनाम कर ज़माने में
कुछ ज़माने में नाम करता जा

याद की शाह-राह-ए-सीमीं पर
ऐ समन-बर ख़िराम करता जा

ऐ कि तेरा मिज़ाज षबनम सा
बर्ग-ए-दिल पर क़याम करता जा

अश्‍क आँखों में ले के रूख़्सत हो
मेरा मरना हराम करता जा

बस्तियों का उजड़ना बसना क्या
बे-झिजक क़त्ल-ए-आम करता जा

चार छै शेर काम के कह ले
कुछ तो ‘मज़हर-इमाम’ करता जा
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like