फ़लक के हाथों जिधर मुँह उठाए जाता हूँ

मारूफ़ देहलवीमारूफ़ देहलवी

1 min read · 12.4K reads

फ़लक के हाथों जिधर मुँह उठाए जाता हूँ

उधर से जूँ गुल-ए-बाज़ी तपांचा खाता हूँ

कभी है आँखों में ज़र दीदा पे निगह उन की

कि मैं हर एक से आँख अपनी अब चुराता हूँ

हवा के घोड़े पे जब वो सवार होते हैं

तो पा के वक़्त मैं क्या क्या मज़े उड़ाता हूँ

ख़िलाफ़ी उन के वो आँखें जो याद आती हैं

तो अपनी आँखों को रो रो के मैं सुजाता हूँ

बला से गर नहीं मिलते वो मुझ से पर 'मारूफ़'

उन्हों का शहर मैं आशिक़ तो मैं कहाता हूँ

मारूफ़ देहलवी
About the poet

मारूफ़ देहलवी

उपनाम : 'मारूफ़' मूल नाम : इलाही बख़्श खाँ जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like