कर दिया ज़ार ग़म-ए-इश्क़ ने ऐसा मुझ को

मर्दान अली खां रानामर्दान अली खां राना

1 min read · 12.4K reads

कर दिया ज़ार ग़म-ए-इश्क़ ने ऐसा मुझ को

मौत आई भी तो बिस्तर पे न पाया मुझ को

कभी जंगल कभी बस्ती में फिराया मुझ को

आह क्या क्या न किया इश्क़ ने रुस्वा मुझ को

दुश्मन-ए-जाँ हुआ दर-पर्दा मिरा जज़्बा-ए-इश्क़

मुँह छुपाने लगे वो जान के शैदा मुझ को

रोज़-ए-रौशन हो न क्यूँकर मिरी आँखों में सियाह

है तिरे गेसु-ए-शब-रंग का सौदा मुझ को

इक परी-रू की मोहब्बत का मैं हूँ दीवाना

न परी का न किसी जिन का है साया मुझ को

रोज़-ओ-शब शोख़ ने क्या क्या न दिखाए नैरंग

रुख़ दिखाया कभी गेसू-ए-चलीपा मुझ को

दिन भले आए तो आ'दा सबब-ए-ख़ैर हुए

बद-दुआ ने किया अग़्यार की अच्छा मुझ को

फ़ख़्र से बज़्म-ए-बुताँ में वो कहा करते हैं

प्यार कुछ रोज़ से अब करते हैं 'रा'ना' मुझ को

मर्दान अली खां राना
About the poet

मर्दान अली खां राना

मूल नाम : नवाब मोहम्म्द मर्दान अली खां निज़ाम मुरदाबादी जन्म : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 02 Jun 1879 | श्रीनगर, जम्मू कश्मीर संबंधी : फ़रहत अली ख़ान (पोता) नवाब मरदान अली ख़ान का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले के भट्टी मुहल्ला के एक प्रतिष्ठित परिवार मे…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश