गई फ़स्ल-ए-बहार गुलशन से

मर्दान अली खां रानामर्दान अली खां राना

1 min read · 12.4K reads

गई फ़स्ल-ए-बहार गुलशन से

बुलबुलों उड़ चलो नशेमन से

फ़ातिहा भी पढ़ा न तुर्बत पर

जा के लौट आए मेरी मदफ़न से

मुझ को काफ़ी थी क़ैद-ए-हल्क़ा-ए-ज़ुल्फ़

बेड़ियाँ क्यूँ बनाईं आहन से

ज़ुल्फ़ के पेच से न रह ग़ाफ़िल

दोस्ती कर दिला न दुश्मन से

हो गरेबाँ का चाक ख़ाक रफ़ू

तार हाथ आए जब न दामन से

नाज़-ओ-इश्वा नया नहीं सीखा

शोख़ तर्रार है लड़कपन से

छोड़ कर तुम अगर गए तन्हा

जी निकल जाएगा मिरे तन से

है कई दिन से मुंतज़िर 'रा'ना'

जल्वा दिखलाओ आ के चिलमन से

मर्दान अली खां राना
About the poet

मर्दान अली खां राना

मूल नाम : नवाब मोहम्म्द मर्दान अली खां निज़ाम मुरदाबादी जन्म : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 02 Jun 1879 | श्रीनगर, जम्मू कश्मीर संबंधी : फ़रहत अली ख़ान (पोता) नवाब मरदान अली ख़ान का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले के भट्टी मुहल्ला के एक प्रतिष्ठित परिवार मे…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like