न कोई ज़मीं न कोई आसमाँ माँगते हैं - मंजूर हाशमी

मंजूर हाशमीमंजूर हाशमी

3 min read · 12.4K reads

न कोई ज़मीं न कोई आसमाँ माँगते हैं
बस एक गोशा-ए-अमन-ओ-अमान माँगते हैं

कुछ अब के धूप का ऐसा मिज़ाज बिगड़ा है
दरख़्त भी तो यहाँ साए-बान माँगते हैं

हमें भी आप से इक बात अर्ज़ करना है
पर अपनी जान की पहले अमान माँगते हैं

क़ुबूल कैसे करूँ उन का फै़सला के ये लोग
मेरे ख़िलाफ़ ही मेरा बयान माँगते हैं

हदफ़ भी मुझ को बनाना है और मेरे हरीफ़
मुझी से तरी मुझी से कमान माँगते हैं

नई फ़ज़ा के परिंदे हैं कितने मतवाले
के बाल-ओ-पर से भी पहले उड़ान माँगते हैं
मंजूर हाशमी
About the poet

मंजूर हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from मंजूर हाशमी

  1. बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करें - मंजूर हाशमी

    बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करेंजुनूँ की भूली हुई रस्म का इआदा करें

    12.4K reads
  2. फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँ - मंजूर हाशमी

    फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँऔर फिर उस की तरफ़ हो जाऊँ

    12.4K reads
  3. ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैं - मंजूर हाशमी

    ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैंतो दिल को आईना और आँख को तनवीर करते हैं

    12.4K reads
  4. किसी बहाने सही दिल लहू तो होना है - मंजूर हाशमी

    किसी बहाने सही दिल लहू तो होना हैइस इम्तिहाँ में मगर सुर्ख़-रू तो होना है

    12.4K reads
  5. कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना था - मंजूर हाशमी

    कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना थावो नहीं था तो उसे याद तो कर लेना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like