जाने किस-किस को मददगार बना देता है - मंजूर हाशमी

मंजूर हाशमीमंजूर हाशमी

3 min read · 12.4K reads

जाने किस-किस को मददगार बना देता है
वो तो तिनके को भी पतवार बना देता है

इक इक ईंट गिराता हूँ मैं दिन भर लेकिन
रात में फिर कोई दीवार बना देता है

वो कुछ ऐसा है गुज़रता है उधर से जब भी
शहर को मिस्र का बाज़ार बना देता है

लफ़्ज उन होंटों पे, फूलों की तरह खिलते हैं
बात करता है तो गुलज़ार बना देता है

मस्अला[1] ऐसा नहीं है, मिरा हमदर्द मगर
कुछ उसे और भी दुश्वार बना देता है

जंग हो जाए हवाओं से तो हर एक शजर[2]
नर्म शाख़ों को भी तलवार बना देता है
मंजूर हाशमी
About the poet

मंजूर हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from मंजूर हाशमी

  1. बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करें - मंजूर हाशमी

    बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करेंजुनूँ की भूली हुई रस्म का इआदा करें

    12.4K reads
  2. फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँ - मंजूर हाशमी

    फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँऔर फिर उस की तरफ़ हो जाऊँ

    12.4K reads
  3. ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैं - मंजूर हाशमी

    ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैंतो दिल को आईना और आँख को तनवीर करते हैं

    12.4K reads
  4. किसी बहाने सही दिल लहू तो होना है - मंजूर हाशमी

    किसी बहाने सही दिल लहू तो होना हैइस इम्तिहाँ में मगर सुर्ख़-रू तो होना है

    12.4K reads
  5. कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना था - मंजूर हाशमी

    कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना थावो नहीं था तो उसे याद तो कर लेना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like