एक मौहूम-से मंज़र की तरह लगता है - मंजूर हाशमी

मंजूर हाशमीमंजूर हाशमी

3 min read · 12.4K reads

एक मौहूम-से[1] मंज़र की तरह लगता है
दश्त[2], अब बिछड़े हुए घर की तरह लगता है

मेरे हाथों की लकीरों में नहीं लिक्खा था
अब जो अहवाल[3], मुकद्दर की तरह लगता है

कुछ इस अन्दाज़ से होती है नवाज़िश भी कभी
फूल भी आये, तो पत्थर की तरह लगता है

जब हवाओं में, कोई जलता दिया देखता हूँ
वो मिरे उठे हुए सर की तरह लगता है

शिद्दत-ए-तश्नालबी[4], ज़र्फ़-ए-तलब[5] ले डूबी
अब तो क़तरा भी समन्दर की तरह लगता है

तेज़ होता है, तो सीने में उतर जाता है
लफ्ज़ का वार भी, ख़ंज़र की तरह लगता है
मंजूर हाशमी
About the poet

मंजूर हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from मंजूर हाशमी

  1. बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करें - मंजूर हाशमी

    बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करेंजुनूँ की भूली हुई रस्म का इआदा करें

    12.4K reads
  2. फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँ - मंजूर हाशमी

    फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँऔर फिर उस की तरफ़ हो जाऊँ

    12.4K reads
  3. ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैं - मंजूर हाशमी

    ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैंतो दिल को आईना और आँख को तनवीर करते हैं

    12.4K reads
  4. किसी बहाने सही दिल लहू तो होना है - मंजूर हाशमी

    किसी बहाने सही दिल लहू तो होना हैइस इम्तिहाँ में मगर सुर्ख़-रू तो होना है

    12.4K reads
  5. कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना था - मंजूर हाशमी

    कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना थावो नहीं था तो उसे याद तो कर लेना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like