अब दिमाग़-ओ-दिल में वो क़ुव्वत नहीं वो दिल नहीं

महाराजा सर किशन परसाद शादमहाराजा सर किशन परसाद शाद28 Jan 1864 – 9 May 1940

1 min read · 12.4K reads

अब दिमाग़-ओ-दिल में वो क़ुव्वत नहीं वो दिल नहीं

'शाद' अब अशआ'र मेरे दर-ख़ुर-ए-महफ़िल नहीं

तू मिरे अश्क-ए-नदामत की हक़ीक़त कुछ न पूछ

उस का हर क़तरा वो दरिया है जहाँ साहिल नहीं

घर ख़ुदा का था मगर बुत इस में आ कर बस गए

अब मुरक़्क़ा' है हसीनों का हमारा दिल नहीं

नुक्ता-चीं हो मेरी रिंदाना रविश पर क्यूँ कोई

मैं कोई ज़ाहिद नहीं वाइज़ नहीं आक़िल नहीं

पर्दा-दारी करती है दर-पर्दा लैला इश्क़ की

जज़्बा-ए-दिल क़ैस का है पर्दा-ए-महमिल नहीं

इंक़लाब-ए-दहर से उल्टा ज़माने का वरक़

अहल-ए-महफ़िल वो नहीं वो रौनक़-ए-महफ़िल नहीं

हिन्द में चलने लगी है अब हवा-ए-इंक़लाब

'शाद' सच है ये जगह रहने के अब क़ाबिल नहीं

साग़र-ए-मय पेश कर के शैख़ कहलाता हूँ मैं

हदिया-ए-अहक़र है ये गो आप के क़ाबिल नहीं

हक़ में अब आशिक़ के देखें फ़ैसला होता है क्या

इश्क़ का दा'वा हुज़ूर-ए-हुस्न तो बातिल नहीं

महाराजा सर किशन परसाद शाद
About the poet

महाराजा सर किशन परसाद शाद

उपनाम : 'शाद' मूल नाम : किशन परशाद जन्म : 28 Jan 1864 | हैदराबाद, तिलंगाना निधन : 09 May 1940 | हैदराबाद, तिलंगाना शाद, राजा किशन प्रसाद (1864-1940) उर्दू और फ़ारसी के शाइ’र चंदू लाल शादाँ के घराने से थे जिन्हें निज़ाम हैदराबाद के दरबार में बहुत बुलंद मक़ाम हासि…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from महाराजा सर किशन परसाद शाद

  1. फ़ना कहते हैं किस को मौत से पहले ही मर जाना

    फ़ना कहते हैं किस को मौत से पहले ही मर जानाबक़ा है नाम किस का अपनी हस्ती से गुज़र जाना

    12.4K reads
  2. सुब्ह को निकला था गरचे कर्र-ओ-फ़र से आफ़्ताब

    सुब्ह को निकला था गरचे कर्र-ओ-फ़र से आफ़्ताबमुँह फिराया हो ख़जिल उस इश्वा-गर से आफ़्ताब

    12.4K reads
  3. बादा-ए-ख़ुम-ए-ख़ाना-ए-तौहीद का मय-नोश हूँ

    बादा-ए-ख़ुम-ए-ख़ाना-ए-तौहीद का मय-नोश हूँचूर हूँ मस्ती में ऐसा बे-ख़ुद-ओ-मदहोश हूँ

    12.4K reads
  4. आना हो तो आ जाओ बहाना नहीं अच्छा

    आना हो तो आ जाओ बहाना नहीं अच्छाहर रोज़ का मुझ को ये सताना नहीं अच्छा

    12.4K reads
  5. मौजूद जो साक़ी है तो फिर क्या नहीं मिलता

    मौजूद जो साक़ी है तो फिर क्या नहीं मिलताहम उस के हैं क्या साग़र-ओ-मीना नहीं मिलता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like