फ़ना कहते हैं किस को मौत से पहले ही मर जाना

महाराजा सर किशन परसाद शादमहाराजा सर किशन परसाद शाद28 Jan 1864 – 9 May 1940

1 min read · 12.4K reads

फ़ना कहते हैं किस को मौत से पहले ही मर जाना

बक़ा है नाम किस का अपनी हस्ती से गुज़र जाना

जो रोका राह में हुर ने तो शह अब्बास से बोले

मिरे भाई न ग़ुस्से में कहीं हद से गुज़र जाना

कहा अहल-ए-हरम ने रोके यूँ अकबर के लाशे पर

जवाँ होने का शायद तुम ने रक्खा नाम मर जाना

बक़ा में था फ़ना का मर्तबा हासिल शहीदों को

वहाँ इस पर अमल था मौत से पहले ही मर जाना

न लेते काम गर सिब्त-ए-नबी सब्र-ओ-तहम्मुल से

लईनों का निगाह-ए-ख़श्म से आसाँ था मर जाना

दिखाई जंग में सूरत उधर जा पहुँचे वो कौसर

ये असग़र ही की थी रफ़्तार इधर आना उधर जाना

यहाँ का ज़िंदा रहना मौत से बद-तर समझता हूँ

हयात-ए-जाविदाँ है कर्बला में जा के मर जाना

महाराजा सर किशन परसाद शाद
About the poet

महाराजा सर किशन परसाद शाद

उपनाम : 'शाद' मूल नाम : किशन परशाद जन्म : 28 Jan 1864 | हैदराबाद, तिलंगाना निधन : 09 May 1940 | हैदराबाद, तिलंगाना शाद, राजा किशन प्रसाद (1864-1940) उर्दू और फ़ारसी के शाइ’र चंदू लाल शादाँ के घराने से थे जिन्हें निज़ाम हैदराबाद के दरबार में बहुत बुलंद मक़ाम हासि…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from महाराजा सर किशन परसाद शाद

  1. अब दिमाग़-ओ-दिल में वो क़ुव्वत नहीं वो दिल नहीं

    अब दिमाग़-ओ-दिल में वो क़ुव्वत नहीं वो दिल नहीं'शाद' अब अशआ'र मेरे दर-ख़ुर-ए-महफ़िल नहीं

    12.4K reads
  2. सुब्ह को निकला था गरचे कर्र-ओ-फ़र से आफ़्ताब

    सुब्ह को निकला था गरचे कर्र-ओ-फ़र से आफ़्ताबमुँह फिराया हो ख़जिल उस इश्वा-गर से आफ़्ताब

    12.4K reads
  3. बादा-ए-ख़ुम-ए-ख़ाना-ए-तौहीद का मय-नोश हूँ

    बादा-ए-ख़ुम-ए-ख़ाना-ए-तौहीद का मय-नोश हूँचूर हूँ मस्ती में ऐसा बे-ख़ुद-ओ-मदहोश हूँ

    12.4K reads
  4. आना हो तो आ जाओ बहाना नहीं अच्छा

    आना हो तो आ जाओ बहाना नहीं अच्छाहर रोज़ का मुझ को ये सताना नहीं अच्छा

    12.4K reads
  5. मौजूद जो साक़ी है तो फिर क्या नहीं मिलता

    मौजूद जो साक़ी है तो फिर क्या नहीं मिलताहम उस के हैं क्या साग़र-ओ-मीना नहीं मिलता

    12.4K reads