पहाड़ों से राह-ए-सफ़र पर अकेले

मधु मधुमनमधु मधुमन

1 min read · 12.4K reads

पहाड़ों से राह-ए-सफ़र पर अकेले

निकलते हैं दरिया सरासर अकेले

गुज़रती है क्या क्या अज़िय्यत किसी पर

कोई चल के देखे घड़ी भर अकेले

हो कितना भी मुश्किल सफ़र पर ये दरिया

तो चलता ही रहता है हँस कर अकेले

मिले उन से आकर न दरिया अगर तो

भरेंगे कभी क्या समुंदर अकेले

जो करते हैं चिंता सभी की ख़ुशी की

वो रहते हैं दुनिया में अक्सर अकेले

ये दुनिया भला रास आई कब उन को

सदा से रहे हैं पयम्बर अकेले

सिखाता है सूरज ये हम को कि कैसे

करे कोई जग को मुनव्वर अकेले

न संगी न साथी न रुपया न पैसा

गया इस जहाँ से सिकंदर अकेले

उन्हें याद रखती है दुनिया ये 'मधुमन'

जो लेते हैं दुनिया से टक्कर अकेले

मधु मधुमन
About the poet

मधु मधुमन

उपनाम : 'मधुमन'

View profile & all 8 Poems / Stories

More from मधु मधुमन

  1. कुछ इस क़दर तवील था वो दौर इंतिज़ार का

    कुछ इस क़दर तवील था वो दौर इंतिज़ार काकि रफ़्ता रफ़्ता बुझ गया चराग़ दिल में प्यार का

    12.4K reads
  2. हम ने ख़ुद को कभी बेज़ार नहीं होने दिया

    हम ने ख़ुद को कभी बेज़ार नहीं होने दियाअपनी उम्मीद को मिस्मार नहीं होने दिया

    12.4K reads
  3. किसी की ख़ामियों का तज़्किरा नहीं करते

    किसी की ख़ामियों का तज़्किरा नहीं करतेयूँ अपने आप को छोटा किया नहीं करते

    12.4K reads
  4. पैरहन जिस्म पे और मुँह में निवाला होता

    पैरहन जिस्म पे और मुँह में निवाला होताकाश हर शख़्स के आँगन में उजाला होता

    12.4K reads
  5. माज़ी के गुलसिताँ में जब ले चलेंगी आँखें

    माज़ी के गुलसिताँ में जब ले चलेंगी आँखेंलम्हों की ख़ुशबुओं से महका करेंगी आँखें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like