किसी की ख़ामियों का तज़्किरा नहीं करते

मधु मधुमनमधु मधुमन

1 min read · 12.4K reads

किसी की ख़ामियों का तज़्किरा नहीं करते

यूँ अपने आप को छोटा किया नहीं करते

सफ़र में कितने ही लोगों से हम यूँ मिलते हैं

सभी से ही तो मगर दिल मिला नहीं करते

हमें भी दर्द तो होता है बे-रुख़ी से तिरी

ये और बात है कि हम गिला नहीं करते

इसी में बेहतरी है साध लीजिए चुप्पी

नदी में रह के मगर से लड़ा नहीं करते

कभी तो मान लिया कीजिए हमारा भी

हर एक बात पे इतना उड़ा नहीं करते

ज़रूर कोई तो होती है ख़ासियत उन में

यूँही तो लोग दिलों में बसा नहीं करते

ये मुश्किलें भी ज़रूरी हैं राह में 'मधुमन'

बग़ैर धूप के तो गुल खिला नहीं करते

मधु मधुमन
About the poet

मधु मधुमन

उपनाम : 'मधुमन'

View profile & all 8 Poems / Stories

More from मधु मधुमन

  1. कुछ इस क़दर तवील था वो दौर इंतिज़ार का

    कुछ इस क़दर तवील था वो दौर इंतिज़ार काकि रफ़्ता रफ़्ता बुझ गया चराग़ दिल में प्यार का

    12.4K reads
  2. पहाड़ों से राह-ए-सफ़र पर अकेले

    पहाड़ों से राह-ए-सफ़र पर अकेलेनिकलते हैं दरिया सरासर अकेले

    12.4K reads
  3. हम ने ख़ुद को कभी बेज़ार नहीं होने दिया

    हम ने ख़ुद को कभी बेज़ार नहीं होने दियाअपनी उम्मीद को मिस्मार नहीं होने दिया

    12.4K reads
  4. पैरहन जिस्म पे और मुँह में निवाला होता

    पैरहन जिस्म पे और मुँह में निवाला होताकाश हर शख़्स के आँगन में उजाला होता

    12.4K reads
  5. माज़ी के गुलसिताँ में जब ले चलेंगी आँखें

    माज़ी के गुलसिताँ में जब ले चलेंगी आँखेंलम्हों की ख़ुशबुओं से महका करेंगी आँखें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like