पैरहन जिस्म पे और मुँह में निवाला होता

मधु मधुमनमधु मधुमन

1 min read · 12.4K reads

पैरहन जिस्म पे और मुँह में निवाला होता

काश हर शख़्स के आँगन में उजाला होता

छोड़ कर शाख़ न जाते ये परिंदे शायद

प्यार से हम ने अगर उन को सँभाला होता

राब्ता तोड़ दिया एक ही झटके में क्यों

गुफ़्तुगू कर के कोई हल तो निकाला होता

इतने रिश्तों को बिखरने से बचा सकते थे

काश इस पल को किसी तरह तो टाला होता

मिल के रहते जो मोहब्बत से सभी गुल इस में

फिर तो गुलशन का नज़ारा ही निराला होता

खो चुके होते उदासी के समुंदर में हम

ख़ुद को गर वक़्त के साँचे में न ढाला होता

हम भी औरों की तरह वक़्त पे सोते 'मधुमन'

रोग हम ने जो सुख़न का नहीं पाला होता

मधु मधुमन
About the poet

मधु मधुमन

उपनाम : 'मधुमन'

View profile & all 8 Poems / Stories

More from मधु मधुमन

  1. कुछ इस क़दर तवील था वो दौर इंतिज़ार का

    कुछ इस क़दर तवील था वो दौर इंतिज़ार काकि रफ़्ता रफ़्ता बुझ गया चराग़ दिल में प्यार का

    12.4K reads
  2. पहाड़ों से राह-ए-सफ़र पर अकेले

    पहाड़ों से राह-ए-सफ़र पर अकेलेनिकलते हैं दरिया सरासर अकेले

    12.4K reads
  3. हम ने ख़ुद को कभी बेज़ार नहीं होने दिया

    हम ने ख़ुद को कभी बेज़ार नहीं होने दियाअपनी उम्मीद को मिस्मार नहीं होने दिया

    12.4K reads
  4. किसी की ख़ामियों का तज़्किरा नहीं करते

    किसी की ख़ामियों का तज़्किरा नहीं करतेयूँ अपने आप को छोटा किया नहीं करते

    12.4K reads
  5. माज़ी के गुलसिताँ में जब ले चलेंगी आँखें

    माज़ी के गुलसिताँ में जब ले चलेंगी आँखेंलम्हों की ख़ुशबुओं से महका करेंगी आँखें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीसब कुछ अच्छा बेअसर हैइस तरह से घिराव हुआ यहाँ कापरछाईं के क़दम हैं इसी ओर— ब्रज श्रीवात्सवन्यौलीदुनिया की सबसे सुरीली आवाज़जो तुम्हें सुनाई दे रही है— हरि मृदुल