इंतज़ार की जगह

लीलाधर जगूड़ीलीलाधर जगूड़ी1 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

आज के संगीत की सीढ़ियाँ

आकाश में

कल के पत्तों से ढँक दी हैं

इनसे होकर उतरना

मैं यहाँ हूँ

सैकड़ों वर्ष पुराने संगीत की चट्टान पर

ताज़ा खोदी हुई मिट्टी की गंध भरी

आस-पास मेरी वर्तमान पृथ्वी है

कोख का सारा कोयला दहकाए हुए।

लीलाधर जगूड़ी
About the poet

लीलाधर जगूड़ी

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like