कार्यकर्ता से

लीलाधर जगूड़ीलीलाधर जगूड़ी1 Sept 1940

1 min read · 12.5K reads

जिसने भी लिया हो मुझसे बदला

वह उसे दे जाए

वनमंत्री ने कहा उत्सव की ठंड में

जंगल जल रहा है उत्तराखंड में

जनता नहीं समझती

कितना कठिन है इस जाड़े में राज चलाना

आँकड़े वाली जनता, समस्या वाली जनता

और स्थानीय जनता तो क्या चीज़ है

अब तो और भी महान हो गई है

भारतीय जनता

लीलाधर जगूड़ी
About the poet

लीलाधर जगूड़ी

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like