बुरे दिन-2 - कृष्ण कल्पित

कृष्ण कल्पितकृष्ण कल्पित30 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

जब अच्छे दिन आ जाएँगे
तब बुरे दिन कहाँ जाएँगे

क्या वे किसानों की तरह पेड़ों से लटककर आत्महत्या कर लेंगे या किसी नदी में डूब जाएँगे या रेल की पटरियों पर कट जाएँगे

नहीं बुरे दिन कहीं नहीं जाएँगे
यहीं रहेंगे हमारे आसपास
अच्छे दिनों के इन्तिज़ार में नुक्कड़ पर ताश खेलते हुए

बुरे दिन ज़िन्दा रहेंगे
पताका बीड़ी पीते हुए

बुरे दिनों के बग़ैर यह दुनिया बरबाद हो जाएगी
लगभग नष्टप्राय लगभग आभाहीन लगभग निष्प्रभ

बुरे दिनों से ही
दुनिया में यह झिलमिल है, अभागो !
कृष्ण कल्पित
About the poet

कृष्ण कल्पित

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य