मनुष्यता का रिपोर्टर - कृष्ण कल्पित

कृष्ण कल्पितकृष्ण कल्पित30 Sept 1957

4 min read · 12.4K reads

कवि अमिताभ बच्चन के लिए

 जब सारे कविगण
पुरस्कार प्राप्त कर रहे थे
पुरस्कार प्राप्त करके लौटा रहे थे
लौटाकर पुनः पुरस्कार प्राप्त कर रहे थे

तब टोली से बिछुड़ा हुआ कवि काम आया
एक गुमशुदा कवि
जो 1980 से ग़ायब था

वह आया
जब सर्वाधिक ज़रूरत थी एक कवि की
इतनी लम्बी सांस किसी ने नहीं खींची होगी
किसने लगाई होगी इतनी लम्बी घात

वह आया
ग़रीबी की तप्त कर्क रेखा से गुज़रते हुये
मेलों-ठेलों गंदी-बस्तियों गांव-शहर
और उजड़ती जा रही आबादियों की भयानक ख़बरों के साथ

दुश्मनों के तमाम दस्तावेज़ों के साथ

वह एक कवि
जो हर रोज़ एक पोएट्री फ़ाइल करता था
मनुष्यता का एक रिपोर्टर !
कृष्ण कल्पित
About the poet

कृष्ण कल्पित

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like