फूले फूल - कृष्ण कल्पित

कृष्ण कल्पितकृष्ण कल्पित30 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

फूले फूल!
पत्तों की गोदी में झूल-
फूले फूल!

डुला रही है हवा चँवर
पत्तों में हैं राजकँुवर,
तितली आई सुध बुध भूल
फूले फूल!

लो सुगंध की आई धार,
इसमें है फूलों का प्यार,
उड़ती है क्या रस की धूल
फूले फूल!

मेरे मन में आता मित्र,
मैं उतार लूँ इनके चित्र,
सबके सब शोभा के मूल
फूले फूल!
कृष्ण कल्पित
About the poet

कृष्ण कल्पित

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like