जो ख़ास बंदे हैं वो बंदा-ए-अवाम नहीं

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीरख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

1 min read · 12.4K reads

जो ख़ास बंदे हैं वो बंदा-ए-अवाम नहीं

हज़ार बार जो यूसुफ़ बिके ग़ुलाम नहीं

भला हो क्या दिल ज़ाहिद में सोज़-ए-उल्फ़त-ए-हक़

कभी जलाने के क़ाबिल चराग़-ए-ख़ाम नहीं

गिला है चश्म-ए-सुख़न-गो से ख़ामुशी का हमें

दहन के होने न होने में कुछ कलाम नहीं

तू आफ़्ताब है ज़ुल्फ़-ए-सियह नहीं तो न हो

चराग़-ए-रोज़ को कुछ एहतियाज-ए-शाम नहीं

अज़ीज़ आशिक़-ए-गुमनाम का है दिल उस को

नगीं वो हाथ में रखता है जिस में नाम नहीं

बस एक हाथ में दो हो के पढ़ दोगाना-ए-इश्क़

जो बे-नमाज़ है वो क़ाबिल-ए-सलाम नहीं

ये सर झुकाना ये मुँह फेरना है माने' दीद

मिरी नमाज़ में सज्दा नहीं सलाम नहीं

वो मुझ पे मरने लगी जो है मेरे दरपय-ए-क़त्ल

इलाही इस के सिवा और इंतिक़ाम नहीं

फ़िराक़-ए-यार में दस्त-ए-सुबू उड़ाते हैं ख़ाक

ये गर्द-बाद है गर्दिश में अपना जाम नहीं

न हँस रुलाएगा तुझ को ख़ुमार-ए-बादा-ए-ऐश

मय-नशात तो इस बज़्म में मुदाम नहीं

फँसे न क़ैद-ए-तअ'ल्लुक़ में जो कि है आज़ाद

चमन में ताइर-ए-निकहत असीर-ए-दाम नहीं

वो दिल हो चाक नहीं 'इश्क़ का निशाँ जिस में

नगीं वो टूटे मोहब्बत का जिस में नाम नहीं

रहेगा हिज्र का दिन कब कटे अगर शब-ए-वस्ल

मुदाम रोज़-ए-क़यामत को भी क़याम नहीं

बने जो बाल का फंदा तुम्हारी तेग़ का बाल

तो मुर्ग़-ए-जाँ के लिए बेहतर इस से दाम नहीं

मय-ए-दो-आतिशा-ए-कुफ़्र-ओ-दीं से ख़ल्क़ है मस्त

मगर शराब ये हम-मशरबो हराम नहीं

पुकारा अपना गदा कह के मुझ को ऐ शह-ए-हुस्न

फ़क़ीर हूँ तिरे दर का 'वज़ीर' नाम नहीं

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर
About the poet

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

उपनाम : 'ज़ीर' मूल नाम : ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 11 Aug 1854 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश वज़ीर, ख़्वाजा मोहम्मद वज़ीर(1795-1854)लखनवी उर्दू शाइ’री के नुमायाँ हस्ताक्षर। सूफ़ी घराने से संबंध। ‘नासिख़’ की शार्गिदी के कारण लखनवी शाइ’री के ख़ास…

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

  1. ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़

    ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़चलूँगा पा-ए-निगह बन के सू-ए-ख़ाना-ए-इश्क़

    12.4K reads
  2. आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईं

    आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईंमुब्तला-ए-काफ़िर-ओ-दींदार आँखें हो गईं

    12.4K reads
  3. चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़

    चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़तुम भी ज़ाहिद कहो ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  4. वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींद

    वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींदआज किन अटखेलियों से आँखों में आती है नींद

    12.4K reads
  5. छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिए

    छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिएफ़िक्र रहने की न कर आया है जाने के लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश