चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीरख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

1 min read · 12.4K reads

चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़

तुम भी ज़ाहिद कहो ख़ुदा-हाफ़िज़

तेरे कूचे से पेच उठा के चले

गेसू-ए-मुश्कबू ख़ुदा-हाफ़िज़

दम-ए-ईसा से भी शिफ़ा न हुई

लो बस ऐ हमदमो ख़ुदा-हाफ़िज़

है बहुत ज़ूद-रंज दिल मेरा

यार है तुंद-ख़ू ख़ुदा-हाफ़िज़

उस सनम को ख़ुदा कहूँ न कहूँ

है सुख़न गू-मगू ख़ुदा-हाफ़िज़

दिल को बुत-ख़ाना कर के का'बे चले

ज़ाहिदो ज़ाहिदो ख़ुदा-हाफ़िज़

है फिरंगन के गोरे हाथ में दिल

जान का साहिबो ख़ुदा-हाफ़िज़

दैर से मिस्ल-ए-नाला-ए-नाक़ूस

जाते हैं ऐ बुतो ख़ुदा-हाफ़िज़

बात भी की तो ये कहा शब-ए-वस्ल

जाएँ हम तुम कहो ख़ुदा-हाफ़िज़

शह-ए-ख़ूबाँ के ग़म में जान चली

ऐ 'वज़ीर' अब कहो ख़ुदा-हाफ़िज़

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर
About the poet

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

उपनाम : 'ज़ीर' मूल नाम : ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 11 Aug 1854 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश वज़ीर, ख़्वाजा मोहम्मद वज़ीर(1795-1854)लखनवी उर्दू शाइ’री के नुमायाँ हस्ताक्षर। सूफ़ी घराने से संबंध। ‘नासिख़’ की शार्गिदी के कारण लखनवी शाइ’री के ख़ास…

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

  1. ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़

    ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़चलूँगा पा-ए-निगह बन के सू-ए-ख़ाना-ए-इश्क़

    12.4K reads
  2. आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईं

    आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईंमुब्तला-ए-काफ़िर-ओ-दींदार आँखें हो गईं

    12.4K reads
  3. वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींद

    वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींदआज किन अटखेलियों से आँखों में आती है नींद

    12.4K reads
  4. छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिए

    छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिएफ़िक्र रहने की न कर आया है जाने के लिए

    12.4K reads
  5. हमारी इस वफ़ा पर भी दग़ा की

    हमारी इस वफ़ा पर भी दग़ा कीक़सम खाई थी ओ काफ़िर ख़ुदा की

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like