वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींद

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीरख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

2 min read · 12.4K reads

वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींद

आज किन अटखेलियों से आँखों में आती है नींद

याद-ए-चश्म-ए-सुर्मगीं में शब को गर आती है नींद

सूरत-ए-मुर्ग़-ए-निगह आँखों से उड़ जाती है नींद

फ़ुर्क़त-ए-दिलदार में सहवन अगर आती है नींद

आँख से बाहर ही बाहर आ के फिर जाती है नींद

ऐन बे-होशी है हुश्यारी न समझा चाहिए

अहल-ए-ग़फ़लत की तो बेदारी भी कहलाती है नींद

करवटें ले ले के कहते हैं शब-ए-फ़ुर्क़त में हम

किस तरह ऐ ख़ुफ़्तगान-ए-ख़ाक आ जाती है नींद

इन की फ़ुर्क़त में न पूछो सरगुज़िश्त-ए-ख़्वाब-ए-चश्म

आज-कल पा-ए-निगह की ठोकरें खाती है नींद

सब्ज़ा-ए-ख़्वाबीदा-ए-गुलशन का जब आता है ज़िक्र

तब क़फ़स में कोई दम बुलबुल को आ जाती है नींद

फ़ुर्क़त-ए-दिलदार में सोने को मरना कहते हैं

आशिक़ों में ख़्वाब-ए-मर्ग ऐसे ही कहलाती है नींद

नींद को भी नींद आ जाती है हिज्र-ए-यार में

छोड़ कर बे-ख़्वाब मुझ को आप सो जाती है नींद

कहते हैं सोना उसे चौंका न रोज़-ए-हश्र तक

इस हमारी बख़्त-ए-ख़ुफ़्ता की क़सम खाती है नींद

क्या ग़लत समझे वो आएगा फड़कती है जो आँख

आँख में ख़ौफ़-ए-शब-ए-फ़ुर्क़त से थर्राती है नींद

फ़ुर्क़त-ए-दिलदार में जो रात भर आई न थी

वस्ल में आती हुई आँखों शरमाती है नींद

मुंतज़िर रखती है ग़म्ज़े करती है आती नहीं

ओ बुत-ए-तरसा तिरी फ़ुर्क़त में तरसाती है नींद

कू-ए-जानाँ से जो उठता हूँ तो सो जाते हैं पाँव

दफ़अ'तन आँखों से पाँव में उतर आती है नींद

गर्मी-ए-सोज़-ए-जिगर बेताब कर देती है जब

ठंडी साँसें ऐसी भरता हूँ कि आ जाती है नींद

तेग़ का फल खाया आब-ए-तेग़ पी कर सो रहे

कसरत-ए-आब-ओ-ग़िज़ा से वाक़ई आती है नींद

सूरत-ए-ज़ाहिद न जागो हज़रत-ए-दिल सो रहो

क़िबला-ए-मन काबा-ए-मक़्सूद दिखलाती है नींद

इस मिरी दीवानगी पर ऐ जुनूँ पत्थर पड़ें

आँख के ढेले लगाता हूँ अगर आती है नींद

वाह रे तासीर-ए-उल्फ़त बल बे-फ़र्त-ए-इत्तिहाद

ग़श पे ग़श आते हैं मुझ को जब उन्हें आती है नींद

सोते हो तो चश्म-ए-बद्दूर आँखें रहती हैं खुली

फ़ित्ना-ए-बेदार क्या ऐसे ही कहलाती है नींद

हिज्र में सोने की ऐसी ही तमन्ना ऐ 'वज़ीर'

देखता हूँ उस को हसरत से जिसे आती ही नींद

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर
About the poet

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

उपनाम : 'ज़ीर' मूल नाम : ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 11 Aug 1854 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश वज़ीर, ख़्वाजा मोहम्मद वज़ीर(1795-1854)लखनवी उर्दू शाइ’री के नुमायाँ हस्ताक्षर। सूफ़ी घराने से संबंध। ‘नासिख़’ की शार्गिदी के कारण लखनवी शाइ’री के ख़ास…

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

  1. ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़

    ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़चलूँगा पा-ए-निगह बन के सू-ए-ख़ाना-ए-इश्क़

    12.4K reads
  2. आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईं

    आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईंमुब्तला-ए-काफ़िर-ओ-दींदार आँखें हो गईं

    12.4K reads
  3. चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़

    चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़तुम भी ज़ाहिद कहो ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  4. छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिए

    छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिएफ़िक्र रहने की न कर आया है जाने के लिए

    12.4K reads
  5. हमारी इस वफ़ा पर भी दग़ा की

    हमारी इस वफ़ा पर भी दग़ा कीक़सम खाई थी ओ काफ़िर ख़ुदा की

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like