छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिए

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीरख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

1 min read · 12.4K reads

छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिए

फ़िक्र रहने की न कर आया है जाने के लिए

और को क्या रंज दूँ राहत उठाने के लिए

एक तिनके को न छेड़ूँ आशियाने के लिए

बर्क़ थी बेताब मेरे आशियाने के लिए

अब्र से भी पेशतर आए जलाने के लिए

काम आई मुर्ग़-ए-गुलशन के मिरी काहीदगी

ले गया तिनका समझ कर आशियाने के लिए

इस चमन से गुल चले बुलबुल गरेबाँ फाड़ कर

है जुनूँ तिनके जो चुनने आशियाने के लिए

हम ने क्यूँ माँगी थी गुलशन में दुआ-ए-जोश-ए-गुल

अब जगह मिलती नहीं है आशियाने के लिए

फिर वही हम थे वही तुम थे मोहब्बत थी वही

सुल्ह कर लेते अगर आँखें लड़ाने के लिए

हूँ वो ग़म-दीदा हँसे कोई तो मैं रोने लगूँ

कुछ बहाना चाहिए आँसू बहाने के लिए

साया पड़ जाए अगर ज़ुल्फ़-ए-दराज़-ए-यार का

फिर कहूँ मैं भी तसलसुल है ज़माने के लिए

हूँ वो दीवाना कि बन कर हो वो मजनूँ की शबीह

मेरी मिट्टी लें अगर लैला बनाने के लिए

पहुँची है शाने तलक क्या यार की ज़ुल्फ़-ए-रसा

दर्द क्यूँ पैदा हुआ है मेरे शाने के लिए

जुमला-तन है चश्म-ए-नर्गिस यार तेरी दीद को

गुल हमा-तन-गोश हैं तेरे फ़साने के लिए

यूँ मिरी क़िस्मत में था पर्वाज़ करना या नसीब

नोचते हैं तिफ़्ल पर मेरे उड़ाने के लिए

कौन होगा तेरे तीरों का निशाना मेरे बा'द

ख़ाक ले जाना मिरी तूदा बनाने के लिए

बज़्म-ए-आलम में खड़ा हूँ पर चला जाता हूँ मैं

सीख ली है शम्अ' से रफ़्तार जाने के लिए

क्यूँ दिल-ए-बेताब को दिखलाया ख़ाल-ए-ज़ेर-ए-ज़ुल्फ़

दाम में मछली नहीं आने की दाने के लिए

हो अगर सर-गश्तगी में फ़िक्र-ए-तामीर-ए-मकाँ

ख़ाक उड़ा लाए बगूला घर बनाने के लिए

अब किसी गुल-रू के दिल में कीजिए घर ऐ 'वज़ीर'

क्या चमन में तिनके चुनिए आशियाने के लिए

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर
About the poet

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

उपनाम : 'ज़ीर' मूल नाम : ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 11 Aug 1854 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश वज़ीर, ख़्वाजा मोहम्मद वज़ीर(1795-1854)लखनवी उर्दू शाइ’री के नुमायाँ हस्ताक्षर। सूफ़ी घराने से संबंध। ‘नासिख़’ की शार्गिदी के कारण लखनवी शाइ’री के ख़ास…

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

  1. ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़

    ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़चलूँगा पा-ए-निगह बन के सू-ए-ख़ाना-ए-इश्क़

    12.4K reads
  2. आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईं

    आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईंमुब्तला-ए-काफ़िर-ओ-दींदार आँखें हो गईं

    12.4K reads
  3. चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़

    चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़तुम भी ज़ाहिद कहो ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  4. वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींद

    वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींदआज किन अटखेलियों से आँखों में आती है नींद

    12.4K reads
  5. हमारी इस वफ़ा पर भी दग़ा की

    हमारी इस वफ़ा पर भी दग़ा कीक़सम खाई थी ओ काफ़िर ख़ुदा की

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like