तुझी को जो याँ जल्वा-फ़रमा न देखा

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

1 min read · 12.4K reads

तुझी को जो याँ जल्वा-फ़रमा न देखा

बराबर है दुनिया को देखा न देखा

मिरा ग़ुंचा-ए-दिल है वो दिल गिरफ़्ता

कि जिस को किसू ने कभू वा न देखा

यगाना है तू आह बेगानगी में

कोई दूसरा और ऐसा न देखा

अज़िय्यत मुसीबत मलामत बलाएँ

तिरे इश्क़ में हम ने क्या क्या न देखा

किया मुज को दाग़ों ने सर्व-ए-चराग़ाँ

कभू तू ने आ कर तमाशा न देखा

तग़ाफ़ुल ने तेरे ये कुछ दिन दिखाए

इधर तू ने लेकिन न देखा न देखा

हिजाब-ए-रुख़-ए-यार थे आप ही हम

खुली आँख जब कोई पर्दा न देखा

शब ओ रोज़ ऐ 'दर्द' दर पे हूँ उस के

किसू ने जिसे याँ न समझा न देखा

ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like