रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

4 min read · 12.4K reads


रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझे
अय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

अय गुल तू रख़्त बाँध उठाऊँ मैं आशियाँ
गुलचीं तुझे न देख सके बाग़बाँ मुझे

रहती है कोई बिन किये मेरे तईं तमाम
जूँ शम्मअ छोड़ने की नहीं यह ज़बाँ मुझे

पत्थर तले का हाथ है गफ़लत के हाथ दिल
संगे गिराँ हुआ है यह ख़्वाबे-गिराँ मुझे

कुछ और कुंजे-ग़म के सिवा सूझता नहीं
आता है याद जब कि वो कुंजे-दिहाँ मुझे

जाता हूँ ख़ुश दिमाग़ जो सुन कर उसे कभो
बदले है वहीं नज़रें वो देखा जहाँ मुझे

जाता हूँ बस के दम-ब-दम अब ख़ाक में मिला
है ख़िज़्र-ए-राह ‘दर्द’ ये रेग़े-रवाँ मुझे
 
ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. चमन में सुबह ये कहती थी - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like