तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

4 min read · 12.4K reads

तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले
किसलिए आये थे हम क्या कर चले

ज़िंदगी है या कोई तूफ़ान है
हम तो इस जीने के हाथों मर चले

क्या हमें काम इन गुलों से ऐ सबा
एक दम आए इधर, उधर चले

दोस्तो देखा तमाशा याँ का बस
तुम रहो अब हम तो अपने घर चले

आह!बस जी मत जला तब जानिये
जब कोई अफ़्सूँ तेरा उस पर चले
 
शमअ की मानिंद हम इस बज़्म में
चश्मे-नम आये थे, दामन तर चले

ढूँढते हैं आपसे उसको परे
शैख़ साहिब छोड़ घर बाहर चले

हम जहाँ में आये थे तन्हा वले
साथ अपने अब उसे लेकर चले

जूँ शरर ऐ हस्ती-ए-बेबूद याँ
बारे हम भी अपनी बारी भर चले

साक़िया याँ लग रहा है चल-चलाव,
जब तलक बस चल सके साग़र चले

दर्दकुछ मालूम है ये लोग सब
किस तरफ से आये थे कीधर चले
ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  2. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  3. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads
  5. चमन में सुबह ये कहती थी - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like