अर्ज़-ओ-समा कहाँ तिरी वुसअ'त को पा सके

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

1 min read · 12.4K reads

अर्ज़-ओ-समा कहाँ तिरी वुसअ'त को पा सके

मेरा ही दिल है वो कि जहाँ तू समा सके

वहदत में तेरी हर्फ़ दुई का न आ सके

आईना क्या मजाल तुझे मुँह दिखा सके

मैं वो फ़तादा हूँ कि बग़ैर-अज़-फ़ना मुझे

नक़्श-ए-क़दम की तरह न कोई उठा सके

क़ासिद नहीं ये काम तिरा अपनी राह ले

उस का पयाम दिल के सिवा कौन ला सके

ग़ाफ़िल ख़ुदा की याद पे मत भूल ज़ीनहार

अपने तईं भुला दे अगर तू भुला सके

या-रब ये क्या तिलिस्म है इदराक-ओ-फ़हम याँ

दौड़े हज़ार आप से बाहर न जा सके

गो बहस कर के बात बिठाई भी क्या हुसूल

दिल से उठा ग़िलाफ़ अगर तू उठा सके

इतफ़ा-ए-नार-ए-इश्क़ न हो आब-ए-अश्क से

ये आग वो नहीं जिसे पानी बुझा सके

मस्त-ए-शराब-ए-इश्क़ वो बे-ख़ुद है जिस को हश्र

ऐ 'दर्द' चाहे लाए ब-ख़ुद पर न ला सके

ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like