कुछ दिल का तअल्लुक़ तो निभाओ कि चला मैं - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

ख़ालिद मलिक ‘साहिलख़ालिद मलिक ‘साहिल7 Sept 1961

4 min read · 12.4K reads

कुछ दिल का तअल्लुक़ तो निभाओ कि चला मैं
या टूट के आवाज़ लगाओ कि चला मैं

दरपेश मसाफ़त है किसी ख़्वाब-नगर की
इक दीप मिरे पास जलाओ कि चला मैं

इस शहर के लोगों पे भरोसा नहीं करना
ज़ंजीर कोई दर पे लगाओ कि चला मैं

ता-दिल में तुम्हारे भी न एहसास-ए-वफ़ा हो
जी भर के मुझे आज सताओ कि चला मैं

मुश्ताक़ निगाहों से ये सेहर टूट रहा है
चेहरे पे कोई रंग सजाओ कि चला मैं

इस शहर-ए-मरासिम में तो संगसार हुआ हूँ
पत्थर ही सर-ए-राह सजाओ कि चला मैं

इस तिश्ना-लबी पर मुझे एज़ाज़ तो बख़्शो
ऐ बादा-कशो जाम उठाओ कि चला मैं

इस दर्जा तग़ाफ़ुल की नहीं ताब जिगर को
तुम और बहाने न बनाओ कि चला मैं

इक ख़्वाब है वो ख़्वाब तो पूरा करो ‘साहिल’
इक शेर मिरा मुझ को सुनाओ कि चला मैं
ख़ालिद मलिक ‘साहिल
About the poet

ख़ालिद मलिक ‘साहिल

View profile & all 8 Poems / Stories

More from ख़ालिद मलिक ‘साहिल

  1. मेरे भी कुछ गिले थे मगर रात हो गई - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    मेरे भी कुछ गिले थे मगर रात हो गईकुछ तुम भी कि रहे थे मगर रात हो गई

    12.4K reads
  2. बड़े जतन से बड़े सोच से उतारा गया - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    बड़े जतन से बड़े सोच से उतारा गयामिरा सितारा सर-ए-ख़ाक भी सँवारा गया

    12.4K reads
  3. किसी भी राह पे रूकना न फ़ैसला कर के - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    किसी भी राह पे रूकना न फ़ैसला कर केबिछड़ रहे हो मिरी जान हौसला कर के

    12.4K reads
  4. मैं अपनी आँख भी ख़्वाबों से धो नहीं पाया - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    मैं अपनी आँख भी ख़्वाबों से धो नहीं पायामैं कैसे दूँगा ज़माने को जो नहीं पाया

    12.4K reads
  5. मैं भी हुज़ूर-ए-यार बहुत देर तक रहा - ख़ालिद मलिक ‘साहिल

    मैं भी हुज़ूर-ए-यार बहुत देर तक रहाआँखों में फिर ख़ुमार बहुत देर तक रहा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like